रायपुर में सूदखोर वीरेंद्र तोमर गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में पहली तस्वीर आई सामने

रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहा सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रायपुर पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर रायपुर लाया है। गिरफ्तारी के बाद वीरेंद्र तोमर की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पुलिस कस्टडी में बनियान और लोअर पहने नजर आ रहा है। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

बीते 30 दिनों में वीरेंद्र और उसके भाई रोहित तोमर पर 7 एफआईआर दर्ज हुई थीं। उन पर मारपीट, वसूली, ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी जैसे गंभीर आरोप हैं। इनमें से एक मामला तेलीबांधा थाने और बाकी छह पुरानी बस्ती थाने में दर्ज हुए थे।

गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों भाई उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और फिर मध्यप्रदेश तक भागते रहे। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र तोमर ने मध्यप्रदेश में कुछ स्थानीय नेताओं से भी मदद मांगी थी और ग्वालियर में किराए के मकान में छिपा हुआ था।

वीरेंद्र तोमर पर पुराने समय से कई केस दर्ज हैं-

2006: व्यापारी पर चाकू से हमला

2010: पैसे को लेकर मारपीट

2013: हत्या का मामला

2016: मारपीट

2017: महिला को धमकाना

2019: धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के केस

वहीं उसके भाई रोहित तोमर पर भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें महिलाओं से ब्लैकमेलिंग, धमकी और अप्राकृतिक कृत्य के आरोप शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में दोनों भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जबकि उनकी पत्नियों और भतीजे को राहत मिल गई थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदलते रहे। फिलहाल वीरेंद्र तोमर गिरफ्तार हो चुका है, जबकि उसका भाई रोहित तोमर अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई