Liquor Scam: EOW ऑफिस आज जाएंगे ढेबर, शराब घोटाले में होगी पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में फंसे पूर्व महापौर एजाज ढेबर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शराब घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू ने एजाज ढेबर और उनके परिवार के सदस्यों को नोटिस भेजा है। आज ईओडब्ल्यू के समक्ष कोर्ट में एजाज ढेबर की पेशी हो सकती है।

जांच के दौरान ईडी ने जनवरी 2024 में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर ने मिलकर दो हजार करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले को अंजाम दिया।

ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू करते हुए डुप्लीकेट होलोग्राम के मामले का खुलासा किया था। अनवर ढेबर की जमीन से बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट होलोग्राम निकाले गए थे। अब एजाज ढेबर और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ की जा सकती है। कुछ समय पहले, शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लिया। फिलहाल, कवासी लखमा जेल में हैं। ईडी ने यह भी कहा कि लखमा को हर महीने घोटाले से दो करोड़ रुपए कमीशन मिलता था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई