शराब घोटाला: कारोबारी विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, दुर्ग-भिलाई में EOW की छापेमारी जारी

दिल्ली से हुई गिरफ्तारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए ACB-EOW की टीम ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। भाटिया लंबे समय से फरार चल रहा था और अब उसे रायपुर लाया जा रहा है।  गिरफ्तारी के साथ ही EOW ने दुर्ग और भिलाई में विजय भाटिया के छह से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। नेहरू नगर स्थित उसके निवास पर शनिवार सुबह 6 बजे टीम पहुंची। अधिकारियों ने पूरे घर की तलाशी ली और घर के नौकरों से भी पूछताछ की।

दो साल से था फरार, ED की रेड के बाद हुआ था गायब

2022 में ED ने भिलाई स्थित भाटिया के घर पर छापा मारा था, तभी से वह फरार चल रहा था। दो साल बाद अब वह EOW की गिरफ्त में आया है। छापेमारी के दौरान महिला पुलिस भी मौजूद रही। आपको बता दे, कि 12 दिन पहले ACB-EOW ने 39 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 90 लाख रुपए नकद, सोना-चांदी और कई दस्तावेज जब्त किए गए। दुर्ग-भिलाई के अलावा धमतरी और महासमुंद में भी कार्रवाई की गई थी।

क्या है शराब घोटाला

ED की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 से 2022 के बीच सरकारी दुकानों से नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेची गई। यह घोटाला 2,000 करोड़ रुपए से अधिक का बताया गया है। इसमें तत्कालीन सरकार के OSD, अधिकारी और कारोबारी शामिल थे।

 

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई