बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, पालतू कुत्ते ने बचाई जान, मासूम का उपचार जारी

कांकेर| कांकेर जिले के दुधावा में बीती शाम तेंदुए ने 11 साल के बच्चे पर हमला कर दिया, तेंदुआ बच्चे को गर्दन से पकड़कर ले जा रहा था तभी तेंदुआ की शामत बनकर पालतू कुत्ता शेरा सामने आ गया और तेंदुए पर हमला कर दिया, जिसके बाद तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे को तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहा से उसे पहले कांकेर और फिर बाद में रायपुर रेफर कर दिया गया है, बच्चे का इलाज इस वक्त रायपुर के डीके अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल दुधावा के पटेलपारा में शाम करीब 6 बजे 11 साल का बच्चा नीरज ध्रुव अपने घर से महज 100मीटर दूर अपने चाचा के घर जाने निकला था तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और गले से पकड़कर जंगल की ओर भाग रहा था, तभी बच्चे के चाचा के घर का पालतू कुत्ता शेरा सामने आ गया और तेंदुए से भिड़ गया। शेरा की बहादुरी से तेंदुआ बच्चे को वही छोड़कर भाग निकला,जिसके बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है।

सबसे हैरानी की बात ये है की इसी क्षेत्र में तेंदुआ अब तक 3 बच्चो को निशाना बना चुका है जिसमे एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी वन विभाग ने आदमखोर हो चुके इस तेंदुए को पकड़ने कोई कदम नहीं उठाया है, वन विभाग के अधिकारी दावा कर रहे है की जल्द ही तेंदुए को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ा जाएगा जिसके लिए रायपुर से एक्सपर्ट की टीम भी कांकेर पहुंच रही है.

डीएफओ आलोक बाजपाई ने बताया की वन विभाग की टीम रोजाना इलाके में गस्त कर रही है और रायपुर से भी एक्सपर्ट की टीम आ चुकी है जिनके द्वारा तेंदुए को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है,जिसके बाद उसे रेस्क्यू कर दूर जंगल में छोड़ने की प्लानिंग है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button