लीजेंड्स-90 लीग: छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की लगातार दूसरी जीत, दुबई को 63 रन से हराया

लीजेंड्स-90 लीग: छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने लीजेंड्स-90 लीग में अपनी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की और पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। पीटर ट्रेगो की धमाकेदार बल्लेबाजी (87 रन, 32 गेंद, 6 चौके, 8 छक्के) के दम पर छत्तीसगढ़ ने दुबई को 63 रन से करारी शिकस्त दी। यह दुबई की लगातार दूसरी हार रही।
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 197/7 के साथ लीग में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में, दुबई जाइंट्स की टीम 15 ओवर में चार विकेट खोकर केवल 134 रन ही बना सकी।
विजेता टीम के लिए 50 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले ऋषि धवन को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। इस शानदार जीत से छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।





