Land Scam: पहले ही बेची गई जमीन को दोबारा बेचने का आरोप, पीड़ित ने की पुलिस में शिकायत
Land Scam: सुकांत विश्वकर्मा पर छल–कपट और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप, 8 लाख से अधिक की राशि ली

बिलासपुर में एक बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है, जहां शहर के ही एक व्यक्ति ने पहले से बेची हुई जमीन को दोबारा किसी अन्य खरीदार के नाम इकरारनामा कर बेचने का प्रयास किया। (Land Scam) पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी सुकांत विश्वकर्मा ने न सिर्फ झूठ बोलकर रजिस्ट्री टालते रहा, बल्कि जमीन पर पहले से स्टे होने की बात भी छुपाई। अब पीड़ित ने पुलिस से मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है……
सुकांत विश्वकर्मा पर छल–कपट और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप, 8 लाख से अधिक की राशि ली
पीड़ित के अनुसार, सुकांत विश्वकर्मा और उसकी पत्नी कविता विश्वकर्मा ने सकरी स्थित खसरा नंबर 290/40 और 290/41 से कुल 6540 वर्गफुट भूमि को 23 लाख रुपये में बेचने का इकरार किया था। (Land Scam) 22 अगस्त 2025 को नोटरी के समक्ष इकरारनामा भी निष्पादित किया गया और मध्यस्थ विशाल गुप्ता की मौजूदगी में 21 हजार, 80 हजार और 4 लाख रुपये की बयाना राशि भी ली गई। लेकिन जब रजिस्ट्री की बात आई तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने समय सीमा को लेकर दबाव बनाया तो सुकांत ने जमीन पर स्टे होने की बात सामने रखी और जल्द कागजात दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया….
पीड़ित ने की पुलिस में शिकायत , (Land Scam)
मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़ित ने अखबार में प्रकाशित खबर में देखा कि जिस जमीन का उससे सौदा किया गया था, वही जमीन आरोपी पहले ही मनोज सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति को बेच चुका है। इतना ही नहीं, पीड़ित से 5 लाख एक हजार का बयाना लेने के बाद भी आरोपी ने 3 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से और ले लिए।
इस प्रकार कुल 8 लाख एक हजार रुपये आरोपी ले चुका है। बताया जा रहा है कि मनोज सिंह ने भी सुकांत के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित ने मांग की है कि सुकांत विश्वकर्मा, उसकी पत्नी और मध्यस्थ विशाल गुप्ता के खिलाफ कूटरचना, छल-कपट और षड़यंत्र के तहत कठोर कार्रवाई की जाए…….





