दिल्ली में छत्तीसगढ़ दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन, निवेश और पर्यटन से जुड़े आयोजनों में भी लेंगे भाग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग, श्रम और आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन 24 नवंबर को दिल्ली में होने वाले छत्तीसगढ़ दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम भारत मंडपम में चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान आयोजित किया जा रहा है। मंत्री देवांगन शाम 5.30 बजे सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन 25 नवंबर को मंत्री देवांगन सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इंवेस्टर कनेक्ट – स्पेशलिटी स्टील मीट में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2.15 बजे वे टूरिज्म वेलनेस मीट में शामिल होंगे।

दिल्ली में अपने कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मंत्री देवांगन शाम 7.30 बजे विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 9.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई