मुरुम खदान में मिली मजदूर की लाश, हत्या कर फेंका गया शव

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में एक मजदूर युवक की हत्या कर मुरुम खदान में फेंकने का मामला सामने आया है। मृतक के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। घटना देर रात की है, जहां सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में स्थित मुरुम खदान में एक मजदूर की हत्या कर लाश फेंक दी गई। मसितक की पहचान चंदवा गोलू उर्फ खरेंद्र बरगाह के रूप में हुई है। फिलहाल सरकंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।





