विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पर कृति सेनन ने जताई खुशी, तस्वीरें देख हुईं भावुक

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना विवाह बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में पारिवारिक और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी रचाई। शादी समारोह को निजी रखा गया था, जिसकी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर साझा कीं।
शादी की तस्वीरें सामने आते ही फिल्म जगत से दोनों को बधाइयां मिलने लगीं। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय और रश्मिका की शादी की एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा।
कृति सेनन ने लिखा कि इस फ्रेम में प्यार और खुशी साफ झलक रही है। उन्होंने दोनों को जीवनभर खूबसूरत यादों और प्यार की शुभकामनाएं दीं। रश्मिका के लिए खास संदेश में कृति ने कहा कि उनकी आंसुओं भरी मुस्कान ने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने रश्मिका को बेहद साफ दिल इंसान बताते हुए ढेर सारा प्यार भेजा।
बताया जा रहा है कि कपल ने सुबह तेलुगू परंपरा के अनुसार और शाम को कोडवा रीति-रिवाज से विवाह किया। निजी समारोह के बाद अब 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है।





