कोरबा-तिरुअनंतपुरम एक्सप्रेस 4 दिन रद्द, रेलवे ने दी जानकारी

बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते कोरबा-तिरुअनंतपुरम एक्सप्रेस को 4 दिनों के लिए रद्द किया गया है। यह कार्य पापटपल्ली और डोर्नकल स्टेशनों के बीच होगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह कदम अधोसंरचना विकास को तेजी से पूरा करने के लिए उठाया गया है। इस दौरान प्री-एनआई और एनआई का कार्य किया जाएगा।

रेलवे ने कहा कि इस ब्लॉक के चलते तिरुअनंतपुरम नॉर्थ से चलने वाली गाड़ी संख्या 22648 (तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस) 13 और 16 अक्टूबर 2025 को रद्द रहेगी। इसी तरह, कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22647 (कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस) 15 और 18 अक्टूबर 2025 को रद्द रहेगी।

यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने खेद जताया है और अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन का शेड्यूल अवश्य जांच लें। रेलवे का कहना है कि तीसरी लाइन का यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद क्षेत्र में रेल यातायात की क्षमता और सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे यात्रियों और माल ढुलाई दोनों को लाभ मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button