कोरबा पुलिस ने लोगो को जागरूक करने के लिए लगाई राज्योत्सव में प्रदर्शनी..

कोरबा पुलिस ने साइबर सेल, महिला सेल, यातायात पुलिस एवं आर्म्स का प्रदर्शनी लगाया।

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 के अवसर पर कोरबा पुलिस ने घंटाघर स्थित ओपन थिएटर मैदान में सायबर सेल, महिला सेल, यातायात पुलिस एवं आर्म्स का प्रदर्शनी लगाया। आर्मरर शाखा ने एसएलआर, इंसास, पिस्टल, एके 47, हैंड ग्रेनेड, एचई बांब, डीप सर्च मेटल डिटेक्टर की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारी दी।

साथ ही पुलिस विभाग के विभिन्न प्रकार के रैंक के यूनिफार्म के बारे में भी बताया। इस दौरान स्टाल में आने वाले लोगों को पुलिस के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साइबर सेल की टीम ने साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया और साइबर फ्राड से होने वाले ठगी के बारे में लोगों को बताया। साथ ही साइबर जागरूकता का पंपलेट वितरण किया।
साइबर ठगी होने के बाद 1930 पर, साइबर सेल या नजदीकी पुलिस थाना जाकर अपना कंप्लेन को दर्ज करने के बारे में बताया। इसी तरह अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम हो जाए तो उसे सीईआइआर पोर्टल में कैसे कंप्लेंट दर्ज करना है, उसके बारे में भी सायबर सेल की टीम ने लोगों को जागरूक किया।
महिला सेल की टीम ने महिला संबंधी अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को साझा किया और महिलाओं के लिए बनाया गया अभिव्यक्ति ऐप के बारे में लोगों को जागरूक कर डाउनलोड भी कराया। साथ ही उनका उपयोग के बारे में उन्हें बताया।महिलाओं और बालिकाओं को मैत्री वाटसअप हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया गया।

शराब पीकर तीन सवारी न चलाएं दो पहिया वाहन

यातायात पुलिस की टीम ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया। ड्रिंक एंड ड्राइव नहीं करने, फोर व्हीलर वाहन का उपयोग करते समय सीट बेल्ट लगाकर वाहन को चलाने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल पर सिग्नल क्रास नहीं करने के लिए भी बताया गया। यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। स्टाल में विभिन्न यातायात संबंधी उपकरण जैसे वीकल इम्मोबलाइज़र, ब्रेथ एनालाइजर, साउंड लेवल मीटर, स्पीड राडार गन, बाडी वोर्न कैमरा के बारे में भी बताया गया।

राज्योत्सव में स्टाल लगाकर दी गई विधिक जानकारी

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर डा. भीमराव अंबेडकर, आडीटोरियम घंटाघर कोरबा में जिला प्रशासन की ओर से राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के माध्यम से चलाए जा रहे विधिक गतिविधियों की विभागीय स्टाल लगाकर आम लोगों को विधिक जानकारी दी।

स्टाल में भारत का संविधान अनुच्छेद 51(अ), हमर अंगना स्कीम के अंतर्गत घरेलू हिंसा अधिनियम, निशुल्क विधिक सेवा व विधिक सलाह के बारे में जानकारी दी गई। लोक अदालत एवं स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता, धारा 125 दण्ड प्रक्रिया संहिता के बारे में लोगो को बताया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button