कोरबा: एनटीपीसी नहर में मिला मजदूर का शव, आत्महत्या की आशंका

कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। एनटीपीसी पावर प्लांट के पास स्थित नहर के साइफन में एक मजदूर का शव मिला है। मृतक की पहचान केंदाईखार गांव के 40 वर्षीय शिवकुमार के रूप में हुई है, जो एनटीपीसी में ठेका मजदूर के रूप में काम करता था।

बुधवार की सुबह वह रोज की तरह काम पर निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। जब वह देर रात तक नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम एनटीपीसी की नहर के पास उसका शव दिखाई दिया।

पानी का बहाव तेज होने के कारण शव को बाहर निकालने में काफी दिक्कतें आईं। आखिरकार प्रबंधन ने क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि शिवकुमार पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिजनों और सूत्रों के अनुसार, उसने पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश की थी और कई बार घर छोड़कर चला गया था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button