कोरबा: अडानी पॉवर प्लांट बना मौत का कारखाना, वेल्डिंग के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत

कोरबा। पताढ़ी गांव स्थित अडानी पॉवर प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 30 वर्षीय मजदूर सतीश शांडिल्य की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब सतीश पाइप लाइन की वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी धंस गई और वह उसमें दब गए।

सतीश पिछले 6 महीनों से पावर मैक कंपनी में काम कर रहे थे। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के बड़े भाई पूनी राम ने बताया कि वे मूल रूप से कापन गांव के रहने वाले हैं। सतीश के दोस्तों ने फोन पर हादसे की जानकारी दी।

परिजनों ने बताया कि सतीश दो भाइयों में छोटा था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वह अपने बुजुर्ग माता-पिता का सहारा था।

परिवार ने कंपनी से मुआवजा और एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे प्लांट के सामने प्रदर्शन करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई