कोंडागांव: नूपुर राशि पन्ना ने संभाला कलेक्टर का कार्यभार, 2025 पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू

कोंडागांव जिले को नई कलेक्टर मिल गई हैं। सोमवार को नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और जिले की 10वीं कलेक्टर बनी हैं। कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी में मुख्य कार्यपालन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। इससे पहले भी वे कोंडागांव जिले में जिला पंचायत की सीईओ रह चुकी हैं।

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025 के पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों के लिए नामांकन मांगे गए हैं। ये प्रतिष्ठित पुरस्कार साहित्य, कला, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को दिए जाते हैं।

नामांकन करने के लिए इच्छुक लोग 31 जुलाई 2025 तक https://awards.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, निर्धारित प्रारूप में भरे गए प्रस्ताव 14 जुलाई 2025 तक संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, नया रायपुर (अटल नगर), छत्तीसगढ़ भेजे जा सकते हैं। विभाग ने साफ किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई