Kondagaon Naxal Encounter: सुरक्षाबलों ने दो इनामी नक्सलियों को किया ढेर, बरामद हुई AK-47

Kondagaon Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो कुख्यात इनामी नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों की पहचान हलदर और रामे के रूप में हुई है, जिन पर कुल ₹13 लाख का इनाम घोषित था।

जंगल में चली गोली, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

कोंडागांव और नारायणपुर जिलों की सीमा पर स्थित किलम-बरगुम के घने जंगलों में नक्सल मूवमेंट की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम को अभियान पर भेजा गया। मंगलवार शाम को जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम जंगल में पहुंची, दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं।

इस मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर डिवीजन के डिविजनल कमेटी सदस्य हलदर (जिस पर ₹8 लाख का इनाम था) और एरिया कमेटी सदस्य रामे (₹5 लाख इनामी) को ढेर कर दिया गया।

मुठभेड़ के बाद बरामदगी:

  • एक AK-47 राइफल
  • अन्य हथियार और विस्फोटक
  • नक्सली साहित्य और सामान

इलाके में अभी भी जारी है सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने बताया कि अभी भी जंगल के भीतर अभियान जारी है, ताकि इलाके में छिपे अन्य नक्सलियों का पता लगाया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई