knowledge era day: महर्षि विद्या मंदिर में ‘ज्ञान युग दिवस’ का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी

बिलासपुर। महर्षि महेश योगी की जयंती के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर, राजेंद्र नगर-2 में ‘ज्ञान युग दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने ना सिर्फ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, बल्कि विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य डॉ. चरण सिंह यादव द्वारा महर्षि महेश योगी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद, विद्यार्थियों ने गुरु वंदना और जय गुरुदेव के गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान कक्षा छठवीं 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित मॉडल्स पेश किए। बच्चों ने पानी संरक्षण, सौर ऊर्जा, पवन चक्र जैसे विज्ञान और गणित के मॉडल्स के साथ-साथ हिंदी के संज्ञा, सर्वनाम और शब्द भेद जैसे भाषाई विषयों पर भी रचनात्मक मॉडल बनाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई