Knife Attack: पैसों को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी पर किया चाकू से जानलेवा हमला

हमले के बाद पति ने खुद पर भी किया वार, दोनों सिम्स अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। (Knife Attack) पैसों के विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक पति ने पहले अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और फिर खुद को भी घायल कर लिया। इस वारदात में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है……

हमले के बाद पति ने खुद पर भी किया वार,

घटना मंगला चौक के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मूलतः मनेन्द्रगढ़ निवासी बंसोड़ परिवार कुछ समय से बिलासपुर में डेरा डालकर रह रहा है और भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता है। बीती रात पत्नी के पास रखे पैसे अचानक गायब हो गए थे। इस बात को लेकर उसने अपने पति से सवाल किए, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद लगातार बढ़ता चला गया……

दोनों सिम्स अस्पताल में भर्ती (Knife Attack) 

विवाद के दौरान आक्रोशित पति ने मंगला चौक के पास चाकू निकालकर पत्नी के चेहरे पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पति ने भी खुद पर चाकू से हमला कर लिया। डेरे में मौजूद परिजनों ने दोनों को लहूलुहान हालत में सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई