खमतराई-गोंदवारा सड़क बनेगी फोरलाइन, 2 हजार मकानों को देना होगा मुआवजा

रायपुर। खमतराई रेलवे क्रॉसिंग से गोंदवारा अंडरब्रिज (दीक्षा नगर) तक 2.5 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। शासन ने इस परियोजना के लिए बजट में 8 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किए गए प्रारंभिक सर्वे में सामने आया है कि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है, और सड़क दोनों ओर से लगभग 2 हजार घर और दुकानें चौड़ीकरण की जद में आ रही हैं।

सड़क फिलहाल टू लेन है और इसकी चौड़ाई केवल 7 मीटर है, जिससे बड़े वाहनों को निकलने में कठिनाई होती है और आए दिन जाम की स्थिति बनती है। सड़क चौड़ीकरण से गुढ़ियारी, कोटा, कबीर नगर, गोंदवारा, गोगांव, रामनगर, श्रीनगर, शिवानंद नगर सहित करीब 1 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा। इससे यात्रा में 20 मिनट तक की बचत होगी।

हालांकि, इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी चुनौती जमीन अधिग्रहण है क्योंकि शासन की जमीन कम और निजी संपत्ति अधिक है। मुआवजा राशि सड़क निर्माण लागत से कई गुना अधिक आंकी गई है, जिससे विभाग ने फिलहाल हाथ पीछे खींच लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार बारिश के बाद फाइनल सर्वे किया जाएगा और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इस सड़क के लिए स्थानीय रहवासियों ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में मांग की थी, जिसके बाद इसे बजट में शामिल किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई