रायपुर: कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, सख्त शर्तों के साथ मिली अनुमति

रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा आगामी बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। उन्हें Chhattisgarh High Court से अंतरिम जमानत मिलने के बाद डॉ. रमन सिंह ने सत्र में उपस्थिति की अनुमति दी है, हालांकि यह अनुमति कुछ सख्त शर्तों के साथ दी गई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। 23 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी, 24 फरवरी को वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे और 25 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी।

एक साल बाद सत्र में वापसी

शराब घोटाला मामले में करीब एक वर्ष बाद जेल से रिहा हुए कवासी लखमा को 3 फरवरी को उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिली थी। इसके बाद विधानसभा की ओर से 7 फरवरी को उनसे अभिमत मांगा गया और 2026 में अभिमत प्राप्त होने के बाद उन्हें सत्र में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई।

इन शर्तों पर मिली अनुमति

  • सत्र में आने और जाने की जानकारी विधानसभा सचिव को देनी होगी।
  • वे अपने निवास क्षेत्र का दौरा नहीं करेंगे और “नो स्पीच” शर्त का कड़ाई से पालन करेंगे।
  • उनकी उपस्थिति केवल सदन की कार्यवाही तक सीमित रहेगी। नियमों के उल्लंघन पर अनुमति तत्काल रद्द की जा सकती है।
  • वे बजट सत्र के अन्य विषयों पर चर्चा में भाग ले सकते हैं, लेकिन अपने खिलाफ चल रहे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
  • चूंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए सदन में भी इस पर चर्चा नहीं की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सभी सदस्यों को इन शर्तों की जानकारी दे दी गई है और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई