कांकेर दहशत में: तेंदुए ने फिर किया बच्चे पर हमला, कुत्ते ने बचाई जान

कांकेर। आदमखोर तेंदुआ ने इलाके में कोहराम मचा रखा है। एक बार फिर तेंदुए ने 11 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला किया है। इससे गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा। यह घटना दुधावा की है। इस दौरान खुशकिस्मति की बात रही, कि पालतू कुत्ते की नजर तेंदुए पर पड़ी, जिसके बाद बच्चे की जान किसी तरह से बच गयी। हालांकि बच्चे की स्थिति अभी भी गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक दुधावा के बीच बस्ती में खेल रहे बच्चे पर हमला कर तेंदुआ ने उसे अपने जबड़े में दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक तेंदुआ बच्चे को 50 मीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान बच्चा चिल्लाता रहा। इसी बीच ग्रामीणों के शोर मचाने पर घर में मौजूद कुत्ते ने तेंदुआ पर हमला कर दिया। जिसके बाद तेंदुआ बच्चे को वहीं छोड़कर भाग गया। घटना में तेंदुआ के हमले से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक बच्चे का नाम नीरज ध्रुव है, जो कक्षा छठवीं का छात्र है। 11 साल का नीरज ध्रुव घर के बाहर गली में खेल रहा था, इसी दौरान अचानक वहां आदमखोर तेंदुआ पहुंचा ओर उसे जबड़े में दबाकर ले जाने लगा।

इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया और शोर मचाने उसकी ओर लपके। जिसे देख तेंदुआ छात्र को मौके पर छोड़ वहां से भाग गया। छात्र के गले में तेंदुआ के दांतों से गहरे जख्म हो गए हैं। बच्चे को इलाज के लिए सारवंडी के अस्पताल में लाया गया। जहां छात्र का प्राथमिक उपचार कर बाहर रेफर करने की तैयारी चल रही थी। विदित हो कि दुधावा में यह बच्चों पर आदम खोर तेंदुए का तीसरा हमला है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई