JEE Advanced 2025 का रिजल्ट जारी, काउंसलिंग कल से शुरू

दिल्ली।  IIT कानपुर ने 2 जून को JEE Advanced का रिजल्ट घोषित कर दिया। कैंडिडेट्स अपना स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं। इसके साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है। इस बार कॉमन रैंक लिस्ट के लिए कट-ऑफ 20.56% रही। OBC और EWS कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 10.50% और SC/ST के लिए 10.28% तय की गई है। JoSAA काउंसलिंग की प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी और 28 जुलाई तक चलेगी। इसमें 6 राउंड होंगे। स्टूडेंट्स को 9 दिन का समय चॉइस फिलिंग के लिए मिलेगा और 11 जून तक चॉइस लॉक करनी होगी।

लड़कियों के लिए सुपरन्यूमरेरी कोटा

IITs में इस साल भी लड़कियों के लिए सुपरन्यूमरेरी कोटा लागू रहेगा। वे फीमेल पूल और जेंडर न्यूट्रल पूल दोनों के तहत एडमिशन ले सकती हैं।

चॉइस लॉक करने के बाद बदलाव संभव नहीं

JoSAA के अनुसार, एक बार चॉइस लॉक करने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। अगर कोई स्टूडेंट चॉइस लॉक नहीं करता, तो सिस्टम ऑटोमैटिक लॉक कर देगा।

JEE Advanced का एग्जाम पैटर्न

JEE Advanced परीक्षा ऑनलाइन मोड में दो पेपर में होती है। पेपर 1 और पेपर 2, प्रत्येक 3 घंटे के। हर पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के कुल 58 सवाल होते हैं। JEE Advanced में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को पहले JEE Mains क्वालिफाई करना होता है, जिसे NTA आयोजित करता है। JEE Advanced का आयोजन हर साल भारत के टॉप 7 IITs में से कोई एक करता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई