मनोरंजन
जैवलिन थ्रोअर स्टार नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, जाने कौन है नीरज की दुल्हन हिमानी ?

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 17 जनवरी को अपनी शादी को लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने यह विवाह बेहद गुपचुप तरीके से, केवल अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच संपन्न किया। नीरज ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।”
नीरज की दुल्हन का नाम हिमानी मोर है, जो सोनीपत की रहने वाली हैं और वर्तमान में अमेरिका में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता SBI से रिटायर हैं। हिमानी दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा हैं, जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।
नीरज चोपड़ा का जन्म पानीपत के खंडरा गांव में हुआ था, और उन्होंने भाला फेंक में अपने करियर की शुरुआत की। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद वह देश के हीरो बन गए। नीरज की शादी का इंतजार पूरे देश में था, लेकिन उन्होंने इसे बिना किसी शोर-शराबे के, पूरी तरह से प्राइवेट रखा। नीरज के चाचा, सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि यह विवाह बहुत ही शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, और गांव तथा रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी मिली। इस चुपचाप शादी ने नीरज के प्रशंसकों को चौंका दिया, और अब यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो चुका है।