जशपुर: जंगल के रास्ते गौ तस्करी करते तीन तस्कर गिरफ्तार, 35 गौवंशों को कराया गया मुक्त

जशपुर। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अब तक 875 से ज्यादा गौवंशों को बचाया जा चुका है और 120 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

ताजा मामला फरसाबहार थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर ग्राम डांगी मुंडा से जंगल के रास्ते होते हुए 35 गौवंशों को अम्बाकछार मरघटी चौक के रास्ते उड़ीसा ले जा रहे हैं। तस्कर जानवरों के साथ बेरहमी से मारपीट भी कर रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और अम्बाकछार मरघटी चौक पर तस्करों को पकड़ लिया। मौके से 35 गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया गया और पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया, जिसमें सभी गौवंश स्वस्थ पाए गए।

पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों – लम्बोदर यादव, पीताम्बर चौहान और लडढू राऊत को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जशपुर पुलिस का कहना है कि गौ तस्करी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई