जशपुर को मिली बड़ी सौगात, कोकिया नाला पर बनेगा नया पुल

जशपुर। कोतबा–दृलावकेरा मार्ग पर कोकिया नाला में अब जल्द ही नया उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से 4 करोड़ 14 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है।

यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराईटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधे जशपुर जिले को झारखंड और ओडिशा से जोड़ता है।

पुराने जर्जर और सकरे पुल की वजह से ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी, खासकर बरसात में जब नाला उफान पर होता था और आवाजाही ठप हो जाती थी। नए पुल के निर्माण से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और तीन राज्यों के बीच संपर्क और मजबूत होगा।

इससे व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही एंबुलेंस और अग्निशमन जैसी आपातकालीन सेवाएं भी आसानी से पहुंच पाएंगी।

ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया और इसे जशपुर के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई