गिरौदपुरी धाम में 16 अगस्त को जन्माष्टमी उत्सव, तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

बलौदाबाजार। संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी की जन्मस्थली व तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में इस साल 16 अगस्त को जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन होगा। बुधवार को कलेक्टर दीपक सोनी गिरौदपुरी पहुंचे और गुरु गद्दी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पेयजल, बिजली, चिकित्सा, एम्बुलेंस, साफ-सफाई, सुरक्षा, शौचालय और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधूरे काम जल्द पूरा करने को कहा ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि मेले के लिए स्वीकृत 5 सोलर हाई मास्ट लाइट में से 2 को जल्द स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए छायादार शेड बनाने हेतु 3 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसका काम जल्द शुरू होगा।

पर्यटन विभाग से 1 करोड़ 28 लाख रुपये के 10 विकास कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है, जिनमें अमृत कुण्ड से छाता पहाड़ तक सीढ़ी निर्माण, मेला परिसर में समतलीकरण, शेड और सामुदायिक भवन निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।

गिरौदपुरी क्षेत्र में पेयजल समस्या दूर करने के लिए 56 करोड़ रुपये की समूह पेयजल परियोजना भी स्वीकृत है, जिससे 23 गांवों को फायदा होगा। यह काम मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 2 करोड़ रुपये के अतिरिक्त विकास कार्यों की भी घोषणा की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई