जगदलपुर: शिव मंदिर हटाने पर छात्राओं का विरोध, भूख हड़ताल के बाद वापस रखी गई प्रतिमा

जगदलपुर। महारानी अस्पताल के पीछे स्थित शासकीय नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को शिव मंदिर को हटाने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। मंदिर हटाने के फैसले के खिलाफ छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठ गईं और कहा कि जब तक भगवान शिव की प्रतिमा दोबारा उसी स्थान पर नहीं स्थापित की जाती, वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगी।

मामला तब शुरू हुआ जब कॉलेज की दो मुस्लिम छात्राओं और एक हिंदू छात्रा के बीच धार्मिक विषय को लेकर बहस हो गई। इसकी जानकारी कॉलेज की प्राचार्या को दी गई। माहौल शांत करने के उद्देश्य से उन्होंने परिसर में पहले से स्थापित शिव मंदिर को हटवाकर भगवान शिव की प्रतिमा को परिसर के एक अन्य हिस्से में रखवा दिया।

इस फैसले की खबर फैलते ही अन्य छात्राएं नाराज हो गईं और विरोध में एकजुट होकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। कई घंटों तक चले विवाद के बाद आखिरकार प्राचार्या को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। इसके बाद भगवान शिव की प्रतिमा को फिर से उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया।

इस पूरे मामले को लेकर कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल रहा, हालांकि अब स्थिति सामान्य है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई