IT raid: बिलासपुर में आईटी की बड़ी स्ट्राइक,कोल कारोबारी प्रवीण झा के ‘फिल ग्रुप’ पर दबिश, दफ्तर और फैक्ट्री समेत कई ठिकानों पर छापा.
श्रीकांत वर्मा मार्ग से लेकर रामा वर्ल्ड तक कार्रवाई जारी

बिलासपुर में आज सुबह आयकर विभाग (IT raid) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिग्गज कोल कारोबारी प्रवीण झा के ‘फिल ग्रुप’ के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। विभाग की यह रेड बेहद गोपनीय और फिल्मी अंदाज में शुरू हुई, जहां अधिकारी अपनी गाड़ियों पर ‘SIR (State Investment Research) सर्वे टीम’ के स्टीकर लगाकर पहुंचे ताकि किसी को कार्रवाई की भनक न लग सके।
आई टी का छापा , (IT raid)
आईटी की अलग-अलग टीमों ने फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मुख्य कार्यालय, रामा वर्ल्ड स्थित निजी आवास और उनकी फैक्ट्रियों सहित अन्य ठिकानों को एक साथ घेरे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, टीम दस्तावेजों की सघन जांच कर रही है और बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति व अघोषित लेन-देन के खुलासे होने की उम्मीद है





