क्या आपका नमक बना रहा है आपको बीमार? जानिए ज्यादा नमक खाने के नुक्सान

नमक हमारे खाने का एक जरूरी हिस्सा है — इसके बिना स्वाद अधूरा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा नमक धीरे-धीरे हमारी सेहत के लिए खतरा बन सकता है?
आज के दौर में चिप्स, नमकीन, प्रोसेस्ड फूड और पैकेट वाला खाना हमारी डाइट का हिस्सा बन चुके हैं। इन सभी चीज़ों में छुपा हुआ अधिक मात्रा में नमक होता है — जो एक साइलेंट किलर की तरह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है।
क्या है साइलेंट सॉल्ट एपिडेमिक?
ICMR-NIE (राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लोगों की नमक खाने की आदत अब साइलेंट सॉल्ट एपिडेमिक बन चुकी है। यानी लोग बिना जाने रोजाना इतनी ज्यादा मात्रा में नमक खा रहे हैं कि यह स्थिति हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों को जन्म दे रही है।
WHO की सिफारिश: एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 5 ग्राम से कम नमक लेना चाहिए।
भारत की सच्चाई: अधिकतर लोग 9.2 ग्राम तक नमक रोज खा रहे हैं। यहां तक कि ग्रामीण इलाकों में भी औसतन 5.6 ग्राम नमक रोज खाया जा रहा है।
नुकसान क्या हो सकते हैं?
अधिक नमक खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां:
हाई ब्लड प्रेशर
दिल की बीमारियां
ब्रेन स्ट्रोक
किडनी की समस्या
हड्डियों की कमजोरी
कैसे करें खुद की और अपनों की सुरक्षा?
लो-सोडियम नमक अपनाएं ऐसा नमक जिसमें सोडियम कम और पोटेशियम/मैग्नीशियम ज्यादा हो। यह ब्लड प्रेशर को 7/4 mmHg तक कम कर सकता है
हार्ट की सेहत बेहतर बनाता है, हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद है
पैकेट वाले और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं,जितना हो सके ताज़ा और घर का बना खाना खाएं।
खाने में नमक की मात्रा को नियंत्रित करें, सादा खाना खाने की आदत डालें, और बच्चों को भी कम नमक की आदत सिखाएं।





