ईरान का दावा: मिसाइल और ड्रोन हमले में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को नुकसान

ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसके मिसाइल और ड्रोन हमले में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस दावे को लेकर अमेरिका की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

IRGC ने शुक्रवार तड़के जारी बयान में कहा कि क्षेत्र में चल रहे सैन्य अभियान के दौरान अमेरिकी नौसेना के इस विमानवाहक पोत को निशाना बनाया गया। बयान में यह नहीं बताया गया कि जहाज को कितना नुकसान हुआ है या किसी के हताहत होने की सूचना है या नहीं। ईरान की ओर से केवल इतना कहा गया कि हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा है।

ईरान के इस दावे पर अभी तक अमेरिकी सेना या प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में इस बात को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है कि जहाज को वास्तव में कितना नुकसान हुआ है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को लगभग 15 दिन हो चुके हैं और हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं।

यूएसएस अब्राहम लिंकन एक परमाणु ऊर्जा से चलने वाला निमिट्ज़ श्रेणी का विमानवाहक पोत है, जिसे अक्सर मध्य पूर्व और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए तैनात किया जाता है। इसे अपनी ताकत और क्षमता के कारण चलता-फिरता किला भी कहा जाता है।

यह युद्धपोत करीब एक लाख टन से अधिक वजन का है और इसकी लंबाई लगभग 1100 फीट है। इस विमानवाहक पोत पर बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान तैनात किए जा सकते हैं और यह हवाई अभियानों के लिए कमांड सेंटर और लॉन्च प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इसके काफिले में करीब 5700 से 6000 तक सैन्य कर्मी मौजूद रहते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई