Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आईपीएस रजनेश सिंह बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी पदोन्नति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। उनकी यह पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

तकनीकी त्रुटि के कारण नाम नहीं था सूची में

गृह (पुलिस) विभाग ने हाल ही में 13 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले आठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की थी। हालांकि, तकनीकी त्रुटियों की वजह से 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनेश सिंह का नाम इस सूची में शामिल नहीं हो पाया था। सरकार ने इस गलती को सुधारते हुए 18 मार्च 2025 को संशोधित आदेश जारी किया।

नया वेतनमान

रजनेश सिंह को चयन श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) में प्रमोट किया गया है। अब उनका वेतनमान ₹1,23,100 से ₹2,15,900 के स्तर पर होगा। यह आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया है।

लंबा और सफल कॅरियर

रजनेश सिंह का कॅरियर बहुत ही सफल और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने 1997 में राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के रूप में अपनी सेवा शुरू की। वर्ष 2012 में वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हुए। उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए उन्हें 2017 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था।

नक्सल मोर्चे और आतंकवाद विरोधी अभियानों में भूमिका

रजनेश सिंह ने बस्तर में अपनी पोस्टिंग के दौरान कई महत्वपूर्ण नक्सल विरोधी अभियानों का सफल नेतृत्व किया। आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) में रहते हुए उन्होंने पटना-बोधगया ब्लास्ट के आतंकियों की गिरफ्तारी में भी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार मामलों में कड़ी कार्रवाई की।

वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना

छत्तीसगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “रजनेश सिंह की पदोन्नति उनके समर्पण, नेतृत्व और कार्यक्षमता का प्रमाण है। उनकी उपलब्धियां नक्सल विरोधी अभियानों और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मिसाल बन चुकी हैं।”

यह पदोन्नति उनकी मेहनत और साहस का सम्मान है और पुलिस विभाग में उनकी छवि को और मजबूत करेगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई