IPL 2025: गुजरात टाइटंस के प्लेइंग इलेवन में कौन सबसे दमदार ?

आईपीएल 2025 के रोमांचक सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच खेला जाएगा, लेकिन आज हम बात करेंगे गुजरात टाइटंस की – जो अपनी मजबूत टीम के साथ टूर्नामेंट में उतरने के लिए तैयार है।
गुजरात का पहला मैच
गुजरात टाइटंस का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स से 25 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद गुजरात की टीम 29 मार्च को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। फिर, 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ उनका तीसरा मुकाबला होगा। 6 अप्रैल को उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, और अंत में, 18 मई को उनका आखिरी लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा और विस्फोटक बैटर भी हैं। अगर बात करें उनकी संभावित प्लेइंग इलेवन की, तो कप्तान शुभमन गिल के साथ जोस बटलर ओपनिंग कर सकते हैं। टीम साई सुदर्शन को नंबर तीन पर बैटिंग का मौका दे सकती है, जबकि मिडिल ऑर्डर में शाहरुख खान और ग्लेन फिलिप्स को जिम्मेदारी मिल सकती है। विस्फोटक बैटिंग के लिए राहुल तेवतिया भी मैदान पर उतर सकते हैं।
गुजरात के जोरदार बॉलिंग अटैकर्स
गुजरात टाइटंस के पास मजबूत और बॉलिंग अटैकर्स है। कगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाजों के साथ-साथ वाशिंगटन सुंदर और राशिद खान जैसे स्पिनर्स भी उनकी ताकत हैं। ये गेंदबाज सामने वाली टीमों को दबाव में डालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खासकर, मोहम्मद सिराज, जो पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे, अब गुजरात की जर्सी में नजर आएंगे।




