अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: रायपुर की दिव्यांग रीमा साहू ने बैसाखी के सहारे किया योग, दिया फिटनेस का संदेश

रायपुरअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रायपुर की दिव्यांग रीमा साहू ने सभी के लिए मिसाल पेश की। रीमा ने बैसाखी के सहारे खड़े होकर योग किया और सभी को सेहतमंद रहने का संदेश दिया। रीमा रायपुर के माना इलाके में रहती हैं और सिलाई-कढ़ाई का काम करती हैं।

योग दिवस पर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक सुनील सोनी, अनुज शर्मा, कलेक्टर, एसपी, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने भी योग में हिस्सा लिया।

रायपुर में एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला ने भी योग कर लोगों को फिट रहने की प्रेरणा दी। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा (साव) ने मुंगेली, और मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में योग किया।

प्रदेश के अन्य मंत्री, सांसद और विधायक भी अलग-अलग जिलों में योग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक “योग संगम – हरित योग” थीम पर आयोजन किए जा रहे हैं।

इस खास मौके पर पूरे प्रदेश में स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई