अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, 22 लाख की चोरी का खुलासा

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ |

बिलासपुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह ज्वेलरी दुकानों में नकली सोना दिखाकर असली जेवर ठगने की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझा लिया।

गोलबाजार ज्वेलर्स में दिया गया था ठगी को अंजाम
बिलासपुर के गोलबाजार स्थित हिम्मतलाल ज्वेलर्स में दो महिलाएं ग्राहक बनकर आईं और नकली सोने के बदले असली जेवर लेकर चंपत हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही ACCU और कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

कैसे पकड़े गए आरोपी?
पुलिस ने 200 से ज्यादा CCTV फुटेज की जांच की।
टेक्निकल इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई।
टीम ने महाराष्ट्र तक पीछा करते हुए गिरोह को गिरफ्तार किया।

ASP राजेंद्र जायसवाल ने क्या कहा?
“गिरफ्तार पांच आरोपियों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इनके पास से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, और एक कार बरामद की गई है।”

रायपुर-राजनांदगांव में भी कर चुके हैं वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने रायपुर और राजनांदगांव में भी इसी तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही है।

बरामदगी
नकली और असली सोने-चांदी के जेवरात
22 लाख रुपये के ठगी की पुष्टि
एक कार और नकद राशि

बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई से प्रदेशभर के ज्वेलरी कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button