इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

पुणे
पुणे की रहने वाली इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक विवादित वीडियो को लेकर की है, जिसे शर्मिष्ठा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

वीडियो में शर्मिष्ठा ने पहलगाम हमले के बाद बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए, लेकिन इसी दौरान उन्होंने एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे कोलकाता में विवाद खड़ा हो गया।

क्यों हुई गिरफ्तार

इस मामले में कोलकाता के गार्डनरीच थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। धार्मिक भावनाएं आहत करने और भड़काऊ टिप्पणियों के आरोपों के तहत कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर शुक्रवार की रात शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उन्हें गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है।
वीडियो सामने आने के बाद शर्मिष्ठा को ऑनलाइन धमकियों का भी सामना करना पड़ा था, जिनमें रेप की धमकियां तक शामिल थीं।
अब देखना होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button