इंडिगो की फ्लाइट सर्विस ठप, कई शहरों में उड़ी यात्रियों की नींद

दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन की स्टाफ-शॉर्टेज और तकनीकी मैनेजमेंट की समस्या ने देशभर में हवाई यात्रा को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

शुक्रवार देर रात तक दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम सहित कई बड़े शहरों में फ्लाइट कैंसल और देरी का सिलसिला जारी रहा। अचानक पैदा हुई स्थिति ने हजारों यात्रियों को घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसा दिया। सोशल मीडिया पर भी इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जहां लोग एयरलाइन प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं।

इंडिगो के बड़े नेटवर्क का सीधा असर देश के लगभग हर प्रमुख रूट पर दिख रहा है। देर रात तक एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्राधिकरण एडवाइजरी जारी करते रहे, लेकिन स्थिति सामान्य होने में समय लग रहा था।

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी— घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करें

IGI एयरपोर्ट दिल्ली ने रात में यात्री सलाह जारी की, जिसमें कहा गया कि इंडिगो की सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। बावजूद इसके, यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट की स्थिति जांचने को कहा गया। एयरपोर्ट पर रात में भीड़ बनी रही और लोग अगले अपडेट का इंतज़ार करते दिखे।

अहमदाबाद एयरपोर्ट:7 अराइवल और 12 डिपार्चर कैंसल

अहमदाबाद में हालात सबसे ज्यादा गंभीर रहे। रात 12 से सुबह 6 बजे तक 19 उड़ानें रद्द की गईं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं दी गई, जिसके कारण वे घंटों तक इंतजार करते रहे।

चेन्नई:  29 फ्लाइट्स एक साथ रद्द, CISF को खास निर्देश

चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो की ओर से 29 उड़ानें कैंसल कर दी गईं। सामने आए आंतरिक पत्र के अनुसार, ड्यूटी मैनेजर ने CISF से कहा कि रद्द फ्लाइट्स के यात्रियों को टर्मिनल में एंट्री न दी जाए, ताकि भीड़ नियंत्रण में रखी जा सके। इनमें पोर्ट ब्लेयर, अहमदाबाद, गोवा, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता सहित कई प्रमुख रूट शामिल थे।

पूरा दिन फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित होने से यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। एयरलाइन ने कहा है कि ऑपरेशनल स्थिति सामान्य करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई