इंडिगो को मिली बड़ी राहत, टर्किश विमानों की लीज 6 महीने और बढ़ी

दिल्ली। एयरलाइन कंपनी इंडिगो को गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो को टर्किश एयरलाइंस से बोइंग 777 विमानों की लीज छह महीने और बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

अब यह करार फरवरी 2026 तक जारी रहेगा। इन विमानों से दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल के लिए उड़ानें संचालित होती हैं। एयरलाइन ने इसे बेहद अहम फैसला बताया और कहा कि इससे मौजूदा भू-राजनीतिक हालात में फ्लाइट संचालन स्थिर रहेगा तथा यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

इंडिगो का कहना है कि इस फैसले से भारत को हवाई सेवाओं में नुकसान से बचाने और पीक सीजन में यात्रियों को इस्तांबुल व अन्य गंतव्यों तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। हालांकि, इससे पहले DGCA ने 30 मई को यह लीज केवल 31 अगस्त तक बढ़ाई थी और साफ कहा था कि आगे और एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। यह कदम तुर्किये द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने के कारण भारत सरकार के निर्देशों पर उठाया गया था।

सूत्रों के अनुसार, इंडिगो ने इस्तांबुल रूट पर छोटे A321 विमानों को लगाने पर विचार किया था, लेकिन पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से यह संभव नहीं हो सका। छोटे विमानों में लंबी दूरी तक ईंधन ले जाने की क्षमता नहीं होती। गौरतलब है कि 15 मई को एविएशन सिक्योरिटी रेगुलेटर BCAS ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। इसके बावजूद DGCA का यह नया फैसला एयरलाइन और यात्रियों दोनों के लिए राहत लेकर आया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई