INDIGO की 550 उड़ानें रद्द: भारी अव्यवस्था के बीच एयरलाइन ने मांगी माफी

दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले दो दिनों से भारी संचालन अव्यवस्था से जूझ रही है। गुरुवार को कंपनी ने यात्रियों और एविएशन इंडस्ट्री से दिल से माफी मांगते हुए कहा कि वह तेजी से स्थिति सामान्य करने पर काम कर रही है। एयरलाइन ने स्वीकार किया कि कैंसिलेशन और देरी की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।

पिछले 48 घंटों में इंडिगो ने लगभग 550 उड़ानें रद्द की हैं। एयरलाइन रोजाना 170–200 उड़ानें रद्द कर रही है, जो उसके सामान्य संचालन की तुलना में बेहद अधिक है। कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें समय रहते जानकारी नहीं दी गई और कई लोग घंटों टर्मिनल पर फंसे रहे। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में स्थिति सबसे ज्यादा प्रभावित रही।

एयरलाइन ने एक्स पर बयान जारी कर बताया कि उसकी टीमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MOCA), डीजीसीए, बीसीएएस, एएआई और एयरपोर्ट ऑपरेटरों के साथ मिलकर हालात सुधारने में जुटी हैं। इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस अवश्य चेक करें। कंपनी ने लिंक भी साझा किया है और आश्वस्त किया कि हर बदलाव की जानकारी यात्रियों को दी जाएगी। इंडिगो ने कहा, “हमें हुई असुविधा का गहरा अफसोस है और हम सेवाओं को जल्द सामान्य करने पर ध्यान दे रहे हैं।”

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर गुरुवार को 150 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें 75 आगमन और 75 प्रस्थान शामिल रहे। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों सेक्टर प्रभावित हुए। इंडिगो वर्तमान में 400 से अधिक विमान संचालित करती है और प्रतिदिन 2300 से ज्यादा उड़ानें उड़ाती है। हाल ही में एयरलाइन ने 58 नए विमान शामिल किए थे और Skytrax Awards 2025 में ‘Best Airline in India and South Asia’ का सम्मान भी जीता था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई