UNGA सम्मेलन में पाकिस्तान को भारत सांसद की दो टूक, पहले खुद को आईने में देखें; फिर दूसरों को उपदेश दें

दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारतीय सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को बाल अधिकारों के उल्लंघन और सीमा पार आतंकवाद फैलाने के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा, “पहले खुद को आईने में देखें, फिर दूसरों को उपदेश दें।”

निशिकांत दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए बताया कि यह भारत की बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए की गई एक वैध कार्रवाई थी। उन्होंने कहा कि भारत ने मई 2025 में इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया।

दुबे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि पाकिस्तान लगातार सीएएसी (बाल एवं सशस्त्र संघर्ष) एजेंडे का गंभीर उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव की 2025 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी सीमाओं के भीतर बच्चों के खिलाफ अत्याचार कर रहा है और सीमा पार आतंकवाद से दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

बीजेपी सांसद ने कहा कि अफगान सीमा के पास पाकिस्तान की सेना द्वारा किए गए हमलों से कई अफगान बच्चे मारे गए या घायल हुए हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमला पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने किया था, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

दुबे ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा के लिए वैध अधिकार का उपयोग किया, जबकि पाकिस्तान ने जानबूझकर सीमा के गाँवों को निशाना बनाया, जिससे कई निर्दोष बच्चे और नागरिक मारे गए।

अंत में निशिकांत दुबे ने कहा  “पाकिस्तान को भाषण देना बंद कर, खुद को आईने में देखना चाहिए और अपनी सीमाओं के भीतर महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई