Indian Muslim Premier League: आईएमपीएल सीजन-2 के दूसरे दिन भी जारी रहा क्रिकेट का जुनून
मिनी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

बिलासपुर। न्यायधानी के गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में ‘बिलासपुर यूथ एंड वेलफेयर एसोसिएशन’ द्वारा आयोजित (Indian Muslim Premier League) इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग (IMPL) सीजन-2 का रोमांच गुरुवार को दूसरे दिन भी अपने पूरे शबाब पर रहा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी के लिए आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में शहर की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच खिताब जीतने की होड़ मची हुई है। लीग के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा और खेल भावना देखने को मिली, जहाँ हर टीम अगले दौर में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरी।
6 टीमों के बीच खिताबी जंग तेज, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी के लिए कशमकश जारी, (Indian Muslim Premier League)
आयोजन समिति के अध्यक्ष तौसीफ खान ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर दर्शकों और स्थानीय खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है, जिसके चलते मैदान में सुबह से ही प्रशंसकों की भीड़ जुटने लगी थी। मैच के दौरान चौकों और छक्कों की बरसात के साथ-साथ कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन भी देखने को मिला, जिससे खेल का स्तर काफी ऊंचा रहा। प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर की खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है, जहाँ 16 टीमों के खिलाड़ी अपनी कौशल क्षमता का लोहा मनवा रहे हैं। देर शाम तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया और आने वाले दिनों में और भी रोमांचक भिड़ंत होने की उम्मीद जताई जा रही है……





