अमेरिका में भारतीय कारोबारी ने पत्नी-बच्चे को गोली मारने के बाद की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली। अमेरिका के वाशिंगटन में से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर 24 अप्रैल को भारतीय तकनीकी उद्यमी ने अपनी पत्नी और बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने खुद भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, ये पूरी घटना वाशिंगटन के न्यूकैसल में 24 अप्रैल को हुई। दंपती का एक बेटा उस समय घर में नहीं था, जिस कारण वह बच गया है। मृतकों की पहचान हर्षवर्धन एस किक्केरी (57), उनकी पत्नी श्वेता पन्याम (44) और उनके 14 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस आपराधिक कृत्य के पीछे की वजह क्या थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार काफी मिलनसार था और काफी रिजर्व रहता था।कर्नाटक के मांड्या जिले से ताल्लुकात रखने वाले हर्षवर्धन एस किक्केरी मैसूर में मुख्यालय वाली रोबोटिक्स कंपनी होलोवर्ल्ड के संस्थापक और सीईओ थे। उनकी पत्नी कंपनी की सह-संस्थापक थीं। साल 2017 में वह और श्वेता भारत लौट आए और होलोवर्ल्ड की सह-स्थापना की। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण उनकी कंपनी 2022 में बंद हो गई। जिसके बाद वह वापस अमेरिका लौट गए थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…