भारत-अमेरिका रिश्ते फिर से पटरी पर, अमेरिका ने टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया

भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में सुधार हुआ है। दोनों देशों ने ट्रेड डील पर सहमति जताई है, जिसके तहत अमेरिका ने भारत पर लगने वाले टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। यह मोदी सरकार के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रभाव के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ में यह बदलाव किया। इससे स्पष्ट हो गया कि दोनों देशों के बीच ट्रेड संबंध फिर से पटरी पर हैं। फरवरी महीने का भी इस डील में अहम योगदान रहा है, क्योंकि पिछले साल फरवरी में दोनों देशों ने व्यापार को बढ़ाने के लिए साझा बयान जारी किया था।

इस डील के पीछे कई दौर की बातचीत रही। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, चीफ नेगोशिएटर राजेश अग्रवाल और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने पिछले साल कई दौर की बैठकों के माध्यम से टैरिफ, नॉन-टैरिफ बैरियर, कस्टम फैसिलिटेशन, डिजिटल ट्रेड और कानूनी ढांचे पर चर्चा की।

2 फरवरी, 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोन बातचीत के बाद यह डील पक्की हुई। इसके तहत अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किया गया, जो भारत के लिए आर्थिक और रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस बदलाव से भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार को और मजबूत बनाने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई