इंडिया टुडे–C Voter सर्वे: देश के सबसे लोकप्रिय CM बने हिमंता बिस्वा सरमा, दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय

नई दिल्ली/रायपुर। भारत के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता को लेकर किए गए इंडिया टुडे–C Voter के मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे में दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं। सर्वे के मुताबिक, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा इस वक्त देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दूसरे स्थान पर पहुंचे हैं।

सर्वे में बताया गया कि असम की करीब 44.6% जनता हिमंता बिस्वा सरमा के कामकाज से संतुष्ट है। वहीं छत्तीसगढ़ में 41.9% लोग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काम से खुश हैं। फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 39% था, यानी अब उनकी लोकप्रियता में करीब 2.9% की बढ़त दर्ज की गई है।

टॉप-10 सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की इस लिस्ट में बीजेपी शासित राज्यों के 6 सीएम शामिल हैं। एक राज्य आंध्र प्रदेश एनडीए शासन में है, जबकि सिर्फ 3 गैर-बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री इस लिस्ट में जगह बना पाए।

हिंदुत्व के एजेंडे पर काम करने वाले सीएम अपनी-अपनी राज्यों में लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। बड़े राज्यों की कैटेगरी में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का दूसरे नंबर पर आना भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई