IGKV में दलित छात्र का अनिश्चितकालीन धरना: न्याय की माँग को लेकर कुलपति निवास के बाहर डटा छात्र

रायपुर,

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर में एक दलित छात्र ने जातीय भेदभाव और प्रशासनिक अन्याय के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। छात्र सुजीत सुमेर, जो विश्वविद्यालय का छात्र है, आज अपने बिस्तर सहित कुलपति निवास के बाहर पहुँच गया और वहीं धरने पर बैठ गया है।
WhatsApp Image 2025 05 21 at 18.34.44 1
छात्र सुजीत सुमेर का आरोप है कि उसे छात्रावास से इसलिए निष्कासित किया गया क्योंकि वह लगातार सामाजिक न्याय, दलित छात्रों के अधिकारों और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध आवाज़ उठा रहा था। सुजीत ने कहा:
“मेरा निष्कासन एक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। मैं तब तक यह धरना जारी रखूँगा जब तक मुझे न्याय और छात्रावास में पुनः प्रवेश नहीं मिलता।”

प्रशासन पर गंभीर आरोप
छात्र का दावा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया, और जब उसने विभिन्न मंचों पर इन मुद्दों को उठाया, तो उसे दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इस कार्रवाई को वह संवैधानिक अधिकारों का हनन और जातिगत पक्षपात मानता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button