Incomplete E-KYC: अगले महीने से अपूर्ण ई-केवाईसी वालों का राशन हो सकता है बंद….

Incomplete E-KYC: 1.85 लाख राशनधारी अब भी बिना ई-केवाईसी, प्रशासन सख्त....

जिले में करीब दो लाख लोगों की थाली से निवाला छिन सकता है, अगर उन्होंने समय पर ई-केवाईसी नहीं कराया। (Incomplete E-KYC) शासन की सख्त चेतावनी है—अगले महीने से अपूर्ण ई-केवाईसी वाले परिवारों का पीडीएस राशन बंद हो सकता है। जिले में इस समय 5 लाख 66 हजार से ज्यादा राशनकार्ड और 18 लाख से अधिक सदस्य पंजीकृत हैं। लेकिन इनमें से 1 लाख 85 हजार से ज्यादा सदस्य अब भी ई-केवाईसी से बाहर हैं। यानी कुल लाभार्थियों का लगभग 10 प्रतिशत।

ई-केवाईसी नहीं कराया तो दो लाख लोगों की थाली पर संकट….

अगर यह संख्या जल्द नहीं घटी, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। (Incomplete E-KYC) सबसे ज्यादा लापरवाही एपीएल कार्डधारकों में सामने आ रही है। कई लोग उचित मूल्य दुकानों पर नियमित नहीं जाते, जिसकी वजह से उनका ई-केवाईसी लंबित है। अधिकारियों का कहना है समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो नाम सक्रिय सूची से हट भी सकता है।3 दिसंबर तक ई-केवाईसी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए रोज़ 6,800 से अधिक लोगों का केवाईसी करना ज़रूरी है, लेकिन प्रगति लक्ष्य से काफी कम है।

1.85 लाख राशनधारी अब भी बिना ई-केवाईसी, प्रशासन सख्त, (Incomplete E-KYC)

खास बात यह भी कि 73 हजार से ज्यादा बच्चे पाँच साल से कम उम्र के हैं, जिनका केवाईसी कराना बड़ी चुनौती बना हुआ है प्रशासन ने अपील की है जितनी जल्दी हो सके अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकान या निर्धारित केंद्र में जाकर ई-केवाईसी करा लें। यह सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि आपके परिवार की थाली सुरक्षित रखने का ज़रूरी कदम है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button