Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Inauguration: 1 नवम्बर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

Inauguration: नवा रायपुर में दिखेगी छत्तीसगढ़ की पहचान

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया। (Inauguration) उनके साथ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 1 नवम्बर को राज्योत्सव के अवसर पर इस भव्य भवन का लोकार्पण करेंगे और विधायकों सहित आमंत्रित अतिथियों को संबोधित करेंगे।निरीक्षण के दौरान अरुण साव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति के अनावरण स्थल, विधानसभा सदन तथा मंचीय कार्यक्रम के स्थानों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का संगम..उप मुख्यमंत्री अरुण साव

नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 51 एकड़ में फैले इस भवन का निर्माण मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालय के पीछे किया गया है।अरुण साव ने कहा कि 1 नवम्बर का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस नए विधानसभा भवन को प्रदेश की जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद रायपुर के राजकुमार कॉलेज से शुरू हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा अब 25 वर्षों बाद अपने रजत जयंती वर्ष में एक भव्य और आधुनिक भवन में प्रवेश कर रही है। यह भवन सिर्फ एक सुंदर इमारत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आधुनिक दृष्टिकोण का प्रतीक है।

भवन छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक  होगा,Inauguration

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि नए विधानसभा भवन को वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। (Inauguration) यह अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और इसमें 200 सदस्यों तक के बैठने की व्यवस्था की जा सकती है। विधानसभा को पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से यहां अत्याधुनिक डिजिटल और तकनीकी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। श्री साव ने कहा कि यह भवन न सिर्फ प्रशासनिक दक्षता का केंद्र बनेगा, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक भी होगा

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई