फेयरवेल के नाम पर हुड़दंग : तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंटबाजी करते दिखें बच्चे..

रायपुर : 10वीं, 12वीं की बोर्ड परिक्षाएं शुरु होने वाली है. ऐसे में बच्चें अब स्कुल छोड़ college के सफर शुरु करने की तैयारी है…जिसके लिए स्कूलों में बच्चों शुभकामनाओं के साथ फेयरवेल पार्टी दी जाती है. लेकिन छात्र- छात्राओं के हुड़दंग और खतरनाक स्टंटबाजी की खबरें भी सामने आ रही है.. जी हां… छत्तीसगढ़ के कवर्धा और अंबिकापुर में 12वीं के छात्रों ने तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंटबाजी की है…जिसका वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पहली वीडियों अंबिकापुर की है. जहां तेज रफ्तार कार से फर्राटे भरते छात्रों ने स्टंटबाजी की. और लड़कियां कार पर लटकी दिखीं. वहीं कुछ लड़को के हाथ में शराब की बोतलें दिखीं और दुसरी वीडियों कवर्धा जिले के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर की है. जहां छात्रों ने तो स्टंटबाजी की.. इस दौरान स्कूल के टीचर भी मौके पर मौजूद रहे…लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई. वहीं टीचर ने ही स्कूल के सोशल मीडिया अकाउंट पर छात्रों के स्टंट का वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले कुछ छात्र 8-10 बाइक से स्कूल में एंट्री करते हैं। इसके बाद कुछ स्टूडेंट्स चलती स्कॉर्पियो की गेट पर लटकते हुए स्कूल में घुसते हैं। वहीं कुछ छात्र काले चश्मे और स्कूली ब्लेजर पहने हुए थे। जेसीबी नुमा ट्रैक्टर पर खड़े थे, इस टशन में छात्र स्कूल में दाखिल हुए।
इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि छात्रों के इन स्टंट्स के दौरान स्कूल के टीचर भी मौके पर मौजूद थे, फिर भी उन्होंने इस खतरनाक स्टंटबाजी को रोकने की कोशिश नहीं की। स्कूल की ओर से कोई कार्रवाई न होते देख, छात्रों का उत्साह और बढ़ा।
इस दौरान वे स्कूल के ग्राउंड में ट्रैक्टर पर स्टंट करते रहे। हद तो तब हो गई जब स्कूल प्रबंधन ने खुद इस खतरनाक स्टंट का वीडियो स्कूल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया।छात्रों ने स्टंटबाजी और फेयरवेल पार्टी के विजुअल के साथ इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।
अंबिकापुर में फेयरवेल पार्टी के बाद 12वीं के छात्रों का नेशनल हाईवे पर कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। लड़के-लड़कियां कार की खिड़की के बाहर लटके दिख रहे। कुछ छात्र हाथों में शराब की बोतलें लहरा रहे। स्टूडेंट्स ने ही रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।





