डोंगरगढ़ मंदिर परिसर में बेशर्मी की हदें पार, प्रेमी जोड़े ने किया Kiss, दुकानदार की पिटाई कर किन्नरों ने किया नग्‍न प्रदर्शन

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में प्रेमी जोड़े की अश्लील हरकत कैमरे में कैद हो गई है। प्रेमी जोड़े बिना डर झिझक के अश्लील हरकत करते रहे। वहीं कालकापारा में दुकानदारों से विवाद के बाद किन्नर नग्न होकर हंगामा करने लगे। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में नवरात्रि पर युवक-युवती किस करते दिखे। यह दृश्य सुबह करीब चार बजे के आस-पास का है। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्ट पर यूजर ने लिखा कि, दर्शन करने के नाम पर प्रदर्शन चल रहा है।
पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स इस कृत्य का विरोध जता रहे हैं। यूजर्स ने कहा, मंदिर जैसी पवित्र जगह पर इस तरह की अश्लील हरकतों को शर्मनाक करार दे रहे हैं। हालांकि दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन मंदिर में ऐसी हरकतें करने की वजह से लोग आक्रोशित है। यह वीडियो एक दो दिन पुरानी बताई जा रही है।

नग्न होकर किन्नरों ने किया हंगामा

दूसरा वायरल वीडियो डोंगरगढ़ के कालकापारा का है। कुछ किन्नर नग्न होकर एक दुकानदार की पिटाई करते हुए गाली-गलौज कर रहे हैं। यह वीडियो आठ अक्टूबर का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डोंगरगढ़ मेले में किन्नरों का जत्था पहुंचा था। रेलवे स्टेशन से मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित दुकानों में नवरात्रि मेले के नाम पर दुकानदारों से पैसे वसूल रहे थे।
जिसे लेकर स्थानीय दुकानदारों से एक किन्नर की बहस हो गई। जिसके बाद दुकानदार ने किन्नर की पिटाई कर दी।किन्नर की पिटाई के बाद बाकी किन्नर भड़क गए। फिर 15-20 किन्नरों ने दोबारा आकर दुकानदार की पिटाई कर दी। जिससे सड़क पर जाम लग गया। किन्नरों ने अपना पूरा कपड़ा भी उतार दिया था। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

पुलिस के पास नहीं पहुंची कोई शिकायत

डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम बताया कि दोनों ही अश्लीलता के मामले में वीडियो मिले हैं। लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मंदिर में अश्लीलता करने वालों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button