ससुराल वालों ने बहू पर लगाया चोरी का आरोप, बहु ने पुल से लगाई छलांग , तीन दिन बाद मिला शव

टिकरापारा में रहने वाली सोनी मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन साहिला चंद्राकर का ससुराल चकरभाठा में है। वह अपने पति सुनील वाधवानी के साथ रहती है। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने महिला पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद महिला अपने मायके टिकरापारा आ गई। वह दो दिनों से टिकरापारा में रह रही थी। रविवार की शाम महिला का पति सुनील से फिर विवाद हुआ। इसके बाद महिला घर से निकलकर सीधे शनिचरी स्थित रपटा के पास पहुंची। यहां आकर उसने रपटा से नदी में छलांग लगा दी।

आसपास के लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते देख पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सोमवार की सुबह से ही महिला की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही महिला के मायके वाले नदी किनारे डंटे हुए हैं। वहीं, उसका पति भी कुछ देर के लिए नदी के पास पहुंचा था। सोमवार की रात तक महिला की तलाश नहीं की जा सकी है। मंगलवार की सुबह महिला का शव दोमुहानी डेम के पास मिला है। तोरवा पुलिस शव का पीएम करा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button