दंतेवाड़ा में विधायक प्रतिनिधि की दबंगई से परेशान महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु

दंतेवाड़ा। एक महिला ने कलेक्टर के पास जाकर इच्छा मृत्यु मांगी है। इसके साथ ही महिला ने विधायक प्रतिनिधि पर बड़ा आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद विधायक चैतराम अटामी के प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ने उनका घर हड़प लिया है और उसे घर से बेदखल कर दिया है। दरअसल, कुछ समय पहले किरंदुल निवासी सीमा गोयल के पति का निधन हो गया। जिसके बाद विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता उनके घर पर आया और उनके साथ दबंगई की। इतना ही नहीं महिला ने उसके दो बच्चों के साथ उसको घर से निकाल दिया। जिसके बाद अब वो पिछले करीब एक सालों से भटक रही है। जिसके बाद अब महिला कलेक्टर के पास पहुंची और पत्र लिखकर महिला ने कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की मांग की है। महिला का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं, पति की मौत के बाद दोनों बच्चे की जिम्मेदारी उसके उपर है। घर से निकाले जाने के बाद उनके पास अब रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है। वो अभी अपने रिश्तेदारों के घर रहती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई