Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्‍तीसगढ़ में धर्म छुपाकर ढोंगी बाबा ने महिला से किया दुष्कर्म

कवर्धा। छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साहिल खान नामक युवक ने खुद को राजू सिंह बताकर एक महिला के साथ धोखा किया। आरोपी ने पीड़िता को तांत्रिक होने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके पति को जेल से छुड़वाने का झूठा वादा कर उससे तीन लाख रुपये की ठगी की।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, लगभग छह महीने पहले पीड़िता की मुलाकात साहिल से हुई थी, जिसने तंत्र-मंत्र के जरिए अपनी पहचान स्थापित की। उसने दावा किया कि वह पीड़िता के पति को एक गंभीर मामले (307) में जेल से जल्दी छुड़वा सकता है। इस झांसे में फंसकर, पीड़िता ने आरोपी को पैसे दिए, लेकिन इसके बदले में उसे सिर्फ धोखा मिला।

आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर छिपाई पहचान

पुलिस ने बताया कि साहिल ने एक फर्जी आधार कार्ड बनवाया था, जिसमें वह खुद को हिंदू नाम राजू सिंह बताकर पेश कर रहा था। जब इस मामले की जांच की गई, तो पुलिस को उसकी असली पहचान का पता चला, जिसके बाद उसे मध्यप्रदेश के मंडला जिले से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, कवर्धा में आरोपी का जुलूस भी निकाला गया, जिससे लोगों को उसकी करतूतों के बारे में अवगत कराया गया।

जांच में पता चला कि आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर खुद को हिंदू राजू सिंह के रूप में पेश किया था। आधार में उसका पता समनापुर, नैनपुर दर्ज था। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी की असली पहचान उजागर की और उसके खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने लोगों से इस तरह के धोखाधड़ी के मामलों से सावधान रहने की अपील की है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई